{"_id":"59ef71cf4f1c1bd9538b8f09","slug":"201508864463-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच 53 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच 53 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच शहर में 53 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। तय हुआ कि इस वर्ष शरदोत्सव पर 10 लाख रुपये बोर्ड फंड से खर्च किए जाएंगे। बैठक में पारित प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को भेज दिए गए हैं।
मंगलवार को पालिका सभागार में यशपाल बेनाम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही सभासद नीलम रावत, विनोद बिष्ट और अरविंद रावत ने पुराने कामों को पूरा करने के बाद ही नए प्रस्ताव पारित करने की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे के बीच बैठक में 53 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित हो गए। सभासद प्रशांत काला, अनूप नेगी, मनोज नेगी, बबीता, सुषमा मियां, जितेंद्र जोशी और रोशनी दनोसी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में इस वर्ष के शरदोत्सव के आयोजन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। शरदोत्सव के आयोजन के लिए भी सात सभासदों ने समर्थन और तीन ने विरोध किया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि शरदोत्सव के आयोजन के खर्च की वित्तीय स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दस लाख रुपये बोर्ड फंड से आहरित करने की सहमति बनी है, जबकि तीन लाख रुपये के लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।