{"_id":"5995ca184f1c1b2a518b4677","slug":"201502988824-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी और त्रिवेंद्र के गांव में भी होगी चकबंदी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी और त्रिवेंद्र के गांव में भी होगी चकबंदी: डीएम
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में शीघ्र ही चकबंदी समिति का गठन किया जाएगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांवों क्रमश: पंचुर, खैरा व ओणी आदि गांवों में चकबंदी की जाएगी।
ब्लाक के ग्राम सभा लखोली में चकबंदी को लेकर आयोजित कार्यशाला का डीएम सुशील कुमार व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया। डीएम के अलावा हरिद्वार व रुड़की के चकबंदी विशेषज्ञों ने ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी विशेषताओं व अन्य लाभों से काश्तकारों को रू-ब-रू कराया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों की भूमि का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सके, इसके लिए चकबंदी बेहद जरूरी है। इस मौके पर बीडीओ डीडी नथवान, तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी, सहायक चकबंदी अधिकारी चंद प्रकाश आर्य, लखोली के ग्राम प्रधान वेद प्रकाश रावत समेत स्यालधार, कमेड़ी व मेलगांव आदि के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।