फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   20 vehicles stranded for 17 days due to road closure

सड़क बंद होने से 17 दिन से फंसे हैं 20 वाहन

Mon, 05 Sep 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
20 vehicles stranded for 17 days due to road closure
विकास खंड कीर्तिनगर के तेगड़-आछरीखुंट और रिगोली मल्ली मोटर मार्ग पर 17 दिन से फंसे 20 से अधिक वाहन चालकों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। मैक्स/सूमो यूनियन तेगड़ (बडियारगढ़) ने मार्ग को शीघ्र वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोलने पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 19 और 20 अगस्त को बादल फटने से कृषि भूमि, सिंचाई नहर, पुल, पेयजल योजनाओं और मोटर मार्गों को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले दो मोटर पुलों के एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे तेगड़ आछरीखुंट, पल्यापटाला और रिगोली मल्ली आदि मोटर मार्गों पर करीब 20 से अधिक वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन

मैक्स/सूमो यूनियन के संरक्षक राकेश बर्त्वाल ने बताया उनके पास एक बड़ा और एक छोटा माल वाहक वाहन है लेकिन 17 दिन से दोनों वाहन पल्यापटाला में फंसे हैं। यही समस्या टैक्सी चालक राकेश नेगी, युद्धवीर कंडारी और यूनियन के सचिव दिनेश रावत तथा उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत आदि की भी है। वाहन चालकों का कहना कि वाहन फंसे होने से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो चुका है। वाहनों के लिए बैंक से लिए गए ऋण की किश्त चुकाना मुश्किल हो चुका है जबकि क्षेत्र के रिगोली मल्ली, मोलधार, घंडियालधार, क्वीली, पल्यापटाला, गहड़, देवगड़ी, रिगोली तल्ली आदि गांवों के ग्रामीणों को जरूरी सामान के लिए तेगड़ बाजार पहुंचने के लिए करीब 12 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मोटर मार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला गया तो विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दोनों मोटर पुलों के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही मार्गों को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। -डीपी आर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed