{"_id":"5ca0e702bdec2213ef2d29ad","slug":"191554048770-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए भेजेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए भेजेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि का मानव विज्ञान विभाग, गंगा आरती समिति और पर्वतीय विकास शोध केंद्र गंगा को प्रदूषण मुक्त कर अविरल और निर्मल बनाने के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को रिपोर्ट भेजेंगे। संगठनों का मानना है कि गंगा को निर्मल बनाना सिर्फ उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए चुनावी मुद्दा होना चाहिए। दलों और प्रत्याशियों को इस मुद्दे को प्राथमिकता देनी चाहिए।
रविवार को गंगा आरती समिति के कार्यालय में इस मुद्दे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विद्या सिंह चौहान ने कहा कि गंगा किनारे स्थित कस्बों में बहुत तेजी से जनसंख्या बढ़ी है। गंदगी के निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने यह गंगा में गिर रही है। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने कहा कि गंगा स्वच्छता के मामले में राजनीतिक दलों और लोक सभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जबकि रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने श्रीनगर सहित अन्य स्थानों में नदी की हालात पर चिंता जताई। इस मौके पर शोध केंद्र के नोडल अधिकारी अरविंद दरमोड़ा, सत्य प्रसाद घिल्डियाल, बसंत खंडूड़ी, अनिरुद्ध दरमोड़ा, अनूज घिल्डियाल, प्रदीप रावत, रघुवीर भंडारी, राजेंद्र बड़थ्वाल, प्रेम लाल जैन और इंद्रा बिष्ट, सहित समिति की सदस्याएं मौजूद थीं।