फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाल लोकसभा से भावी सांसद तय करेंगे 1336168 भाग्यविधाता

गढ़वाल लोकसभा से भावी सांसद तय करेंगे 1336168 भाग्यविधाता

Tue, 12 Mar 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल लोकसभा से भावी सांसद तय करेंगे 1336168 भाग्यविधाता
पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट के भावी सांसद का भाग्य 1336168 मतदाता तय करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सीट में 14 विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। जिनमें से रामनगर विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा और देवप्रयाग विधान सभा में सबसे कम मतदाता हैं। गढ़वाल सीट पर 2056 मतदान केंद्र व 2253 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल लोकसभा सीट में जनपद पौड़ी की छह, चमोली की तीन, रुद्रप्रयाग व टिहरी की दो-दो, नैनीताल जनपद की एक विधान सभा सीट शामिल हैं। इस सीट पर 1336168 मतदाता हैं। जिसमें जनपद चमोली की विधान सभा थराली में 103415, बद्रीनाथ में 102113, कर्णप्रयाग 95100, रुद्रप्रयाग की केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र में 88055, रुद्रप्रयाग में 100763, जनपद टिहरी की नरेंद्रनगर विधान सभा क्षेत्र में 85974, देवप्रयाग में सबसे कम 83193 मतदाता हैं। नैनीताल की विधान सभा क्षेत्र रामनगर में सबसे ज्यादा 111602 मतदाता हैं। जनपद पौड़ी के विधान सभा यमकेश्वर में 86539, पौड़ी में 92943, श्रीनगर में 104584, चौबट्टाखाल 91779, लैंसडौन में 83768 और कोटद्वार में 106340 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद पौड़ी की श्रीनगर, चौबट्टाखाल, पौड़ी, लैंसडौन, यमकेश्वर व कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र में कुल 551024 मतदाता हैं। जो 899 मतदेय स्थलों में मतदान करेंगे। जनपद में 281306 पुरुष, 269711 महिला और 7 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। जनपद में 14929 सर्विस मतदाता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed