{"_id":"5a0095864f1c1b87698b9b7e","slug":"191509987718-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में राज्य स्थापना दिवस पूरे जोश से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेल स्पर्धाएं भी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राज्य स्थापना दिवस को लेकर बैठक हुई। इसमें विकास प्रदर्शनी में विभागों को निर्देश दिए गए कि वे स्टाल में पूूरी जानकारियां दें। स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण से पहले छात्र-छात्राओं की ओर से रैली निकाली जाएगी। प्रभारी अधिकारी नजारत तथा समस्त एसडीएम को कार्यक्रम का संयोजक नामित किया गया है। डीएम ने आठ और नौ नंवबर को जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों, ब्लॉकों और तहसीलों आदि में सजावटी लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं।