फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   185 students honored

185 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Sat, 17 Sep 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:12 PM IST
सार

समारोह के विशिष्ट अतिथि एनआईटी के कुलसचिव डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों को नई तकनीक से अपडेट रहने के लिए विभिन्न पोर्टल एवं वेबसाइट की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने द्विवर्षीय सत्र 2020-22 एवं एक वर्षीय प्रशिक्षण सत्र 2021-22 के विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 185 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। दीक्षांत समारोह में कार्यदेशक मथुरा प्रसाद मालकोटी सहित अनुदेशकगण व कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
185 students honored
श्रीनगर आईटीआई के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ करते एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक व कुलसचिव - फोटो : SHRINAGAR

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्राओं के स्वागत गान और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ दीक्षांत समारोह शुरू हुआ। मुख्य अतिथि एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने नई शिक्षा नीति के बारे में तकनीकी और उद्यमिता की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कुल 185 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य कर राष्ट्र के विकास में योगदान देने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि एनआईटी के कुलसचिव डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों को नई तकनीक से अपडेट रहने के लिए विभिन्न पोर्टल एवं वेबसाइट की जानकारी दी। आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि आईटीआई में पहली बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। अब हर सत्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने द्विवर्षीय सत्र 2020-22 एवं एक वर्षीय प्रशिक्षण सत्र 2021-22 के विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 185 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। दीक्षांत समारोह में कार्यदेशक मथुरा प्रसाद मालकोटी सहित अनुदेशकगण व कर्मचारी मौजूद थे। संचालन शमीम अहमद तथा सह संचालन ओमप्रकाश नौटियाल ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed