फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उतराखंड उदय पर जीआईसी क्यार्क में क्विज आयोजित

उतराखंड उदय पर जीआईसी क्यार्क में क्विज आयोजित

Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड उदय पर जीआईसी क्यार्क में क्विज आयोजित
पौड़ी। उत्तराखंड उदय के तहत अमर उजाला और राजकीय इंटर कालेज क्यार्क की ओर से कालेज में क्विज का आयोजन किया गया। कालेज के प्रिंसिपल एमएस पुंडीर ने क्विज की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को पौड़ी ब्लॉक के क्यार्क गांव के राजकीय इंटर कालेज में हुई क्विज में प्रतिभाग करने के लिए छात्राओं के अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी और पिंडर सदन बनाए गए। क्विज में छात्राओं से उत्तराखंड की स्थापना, राज्य निर्माण आंदोलन और उत्तराखंड के राजनीतिक, भौगोलिक व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। क्विज में मंदाकिनी सदन की आरती, अमीशा व प्रियंका पहले, भागीरथी सदन की गुंजन, ऋतु व साक्षी दूसरे, पिंडर सदन की गौतमी, सुशीला व प्रियंका तीसरे और अलकनंदा सदन की वर्षा, प्रिया व निकिता चौथे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. कमलेश मिश्रा, श्रीचंद सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह राणा, जयप्रकाश यादव, सुनीता नेेगी, कल्पेश्वरी मेहरा, प्रीती शर्मा व गंगा सिंह गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed