{"_id":"5a36a3904f1c1bce408bd9e5","slug":"171513530256-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनूर के प्रधान व पंचायत अधिकारी से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनूर के प्रधान व पंचायत अधिकारी से होगी वसूली
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। ग्राम पंचायत बिजनूर के प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से 35,433 रुपये की वसूली की जाएगी। डीएम ने वसूली के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
ब्लाक दुगड्डा की ग्राम सभा बिजनूर के प्रधान गणेश प्रसाद व पंचायत विकास अधिकारी अशोक भंडारी ने ग्राम सभा में मनरेगा में घपला किया। डीपीआरओ ने अनियमितताओं की जांच की। जांच में सामने आया कि पोस्टमैन, दिव्यांग, राशन डीलर समेत अन्य कई लोगों के खातें में फर्जी तरीके से मजदूरी की धनराशि जमा की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी सुशील कुमार को सौंपी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर करार देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान गणेश प्रसाद व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से वसूली की जाएगी। डीपीआरओ एमएम खान ने बताया कि मनरेगा के कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। कार्यों में नियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।