{"_id":"5a36a38a4f1c1bc9678c2630","slug":"171513530250-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग देगा अब स्मार्ट डीएल व स्मार्ट आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग देगा अब स्मार्ट डीएल व स्मार्ट आरसी
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। संभागीय परिवहन कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनाने वाले लोगों को आने वाले समय में स्मार्ट डीएल और स्मार्ट आरसी मिलेगी। यह व्यवस्था सबसे पहले 20 दिसंबर से देहरादून संभागीय परिवहन कार्यालय में शुरू होने वाली है। इसके बाद अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था लागू होगी।
दरअसल अभी तक आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों से ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पेज के रूप में मिलते हैं। इनका आकार भी बड़ा होता है। लेमिनेशन न होने पर डीएल और आरसी खराब हो जाती है, जबकि लेमिनेशन के बावजूद इनकी समय अवधि बहुत लंबी नहीं होती है। आरसी मोड़कर रखने से खराब हो जाती है। अब परिवहन विभाग स्मार्ट कार्ड के रूप में आपको डीएल और आरसी देेगा। इससे आसानी से आपकी आरसी और डीएल खराब नहीं होंगे। 20 दिसंबर से स्मार्ट डीएल और आरसी की व्यवस्था देहरादून में शुरू होने जा रही है।
कोट-
स्मार्ट डीएल और आरसी की व्यवस्था 20 दिसंबर से देहरादून में शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री से इस नई योजना का शुभारंभ करने के लिए आग्रह किया गया है। देहरादून के बाद अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
-सुनीता सिंह, अपर परिवहन आयुक्त