फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अफसरों को सिखाए गए आपदा में सतर्क रहने के गुर

अफसरों को सिखाए गए आपदा में सतर्क रहने के गुर

Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अफसरों को सिखाए गए आपदा में सतर्क रहने के गुर
पौड़ी। आपदा के लिहाज से सरकारी मिशनरी को हर वक्त सचेत रहना होगा। इस दौरान सरकारी महकमा किस तरह से कार्य करेगा, इसे लेकर शनिवार केे कंडोलिया मैदान में मॉकड्रिल कराया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में घटना प्रतिक्रिया प्रणाली कार्यशाला के दूसरे दिन आपदा प्रबंधक विभाग देहरादून के विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) की जानकारी दी। इसके बाद कंडोलिया मैदान में मॉकड्रिल कराया गया। आपदा में विभाग किस तरह तालमेल रखेंगे, यह मॉकड्रिल में नजर आया। नियंत्रण क्षेत्र में आपदा से लड़ने के हर इंतजाम के बारे में भी बताया गया। आपदा में जेसीबी, ट्रक, जीप, एंबुलेंस, अग्निशमन, संवाद उपकरण, वुड कटर, आयरन कटर, सर्च लाइट समेत अन्य उपकरण की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीबी गणनायक ने आपदा में एक्टिव रहने और जिम्मेदारियों को समझते हुए मुस्तैदी से कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षु उप राजस्व निरीक्षकों को भी आपदा और राहत के पहलुओं से अवगत कराया गया। मॉकड्रिल और कार्यशाला में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, ईई लोनिवि वाईएस तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव, सीएमओ आरएस राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed