{"_id":"60a548998ebc3e47ec48caa4","slug":"16-paras-stolen-from-ulkhagadhi-temple-pauri-news-drn3791877134","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्खागढ़ी मंदिर से हुए 16 छत्र चोरी, पुलिस बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्खागढ़ी मंदिर से हुए 16 छत्र चोरी, पुलिस बेखबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू में चौबट्टा-फैडखाल के समीप स्थित उल्खागढ़ी मंदिर से बीती रात 16 छत्र चोरी हो गए हैं। मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुजारी का कहना है कि मंदिर में लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम है। वहीं कोतवाली पौड़ी व श्रीनगर पुलिस द्वारा मंदिर के एक-दूसरे के क्षेत्र में नहीं होने की बात कही जा रही है।
विकास खंड खिर्सू में चौबट्टा-फैडखाल के समीप उल्खागढ़ी मंदिर स्थित है। माता उल्खेश्वरी देवी के इस मंदिर में जनपद पौड़ी ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मां के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए वर्षभर आते हैं। मंदिर के पुजारी वासुदेव पंत ने बताया कि बुधवार सुबह मंदिर पहुंचने पर 16 छत्र गायब मिले। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मंदिर में 145 छत्र चोरी की बड़ी घटना हुई थी। तीन माह पूर्व भी मंदिर से चोरों ने तीन छत्र चुराए थे। पुजारी पंत ने कहा कि मंदिर परिसर से छत्र चोरी की घटनाओं पर पुलिस नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल हो गई है। वहीं चोरी की घटना पर कोतवाली पौड़ी व श्रीनगर पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र में होने की बात कह रही है। कोतवाल श्रीनगर हरिओमराज चौहान ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। यह क्षेत्र श्रीनगर कोतवाली में नहीं आता है। कोतवाली पौड़ी के पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि मंदिर में छत्र चोरी की घटना की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि यह क्षेत्र हमारे अधीन नहीं है।