{"_id":"5c8149a1bdec221456010cae","slug":"151551976865-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे अधिकारी, मिली कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे अधिकारी, मिली कड़ी फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला योजना की बैठक में कई विभागों के अधिकारी आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने विभाग के अधिकारी के स्थान पर प्रतिनिधियों के बैठक में शामिल होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने पेयजल निगम के नोडल अधिकारी को बैठक से बाहर भी किया।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक हुई। इसमें जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बीस सूत्री व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में नए वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि पहाड़ में कृषि, उद्यान व पर्यटन विभाग के पास करने के लिए असीम संभावनाएं हैं। इन विभागों के अधिकारियों को इन संभावनाओं को स्वरोजगार से स्थायी रोजगार की दिशा में बदलना होगा। उन्होंने मत्स्य विभाग को सतपुली में विभाग की भूमि पर पर्यटन विभाग के सहयोग से टेंट कालोनी विकसित किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए विभाग को 25 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि कई विभागों के अधिकारी आधी-अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आ रहे हैं, जो गैर जिम्मेदारी भरा है। इसको भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीडीओ दीप्ति सिंह ने ग्रामीण निर्माण विभाग की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर डीएसटीओ निर्मल शाह, डीडीओ वेद प्रकाश, सीटीओ लखेंद्र गौंथियाल, एपीडी सुनील कुमार, सीएओ देवेंद्र राणा, डीपीआरओ एमएम खान, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, अतुल भंडारी व अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे।