फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   छापेमारी कर अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी कसे लगाम - सुशील कुमार

छापेमारी कर अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी कसे लगाम - सुशील कुमार

Tue, 12 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी कसे लगाम - सुशील कुमार

विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जिले में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को जिला कार्यालय कक्ष में डीएम सुशील कुमार विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने अवैध रूप से चल रहे खनन पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए कोटद्वार, श्रीनगर और सतपुली में राजस्व विभाग के अधिकारियों को समय- समय पर छापे मारने के निर्देश दिए।

उन्होंने आबकारी विभाग को राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ ही छापेमारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए लंबित वादों को तेजी से निस्तारित करने को कहा। तहसील स्तर पर अविवादित मामलों को तहसीलदार भी निस्तारित कर सकते हैं। तहसीलों की ओर से कम वसूली पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। उन्होंने दो अमीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। सरकारी भूमि पर कब्जों की सूची तैयार करने के साथ ही श्रीनगर के चिकित्सालयों तथा इंटर कालेज की भूमि पर कब्जाधारियों को तत्काल बेदखल करने को कहा। डीएम ने डीएसओ को निर्देशित किया कि वे राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों के बैंक खातों को आधार से लिंक करवाने के लिए ब्लाक स्तर पर कर्मचारी नियुक्त करें। उन्होंने कुटुंब पेंशन के मामलों में भी तेजी लाने को कहा। सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के साथ ही हेलमेट, सीटबेल्ट, गतिसीमा, जेब्रा कॉसिंग, क्रेस बेरियर के साथ ही विद्यालयों में यातायात के नियमों की जानकारी देने को भी कहा। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पेंशनधारकों के खातों को आधार से लिंक करवाएं। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम मायादत्त जोशी, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम राकेश तिवारी, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, सीओ धन सिंह तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed