{"_id":"59f4bb8a4f1c1bda538b9889","slug":"151509211018-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में 16 से 21 नवंबर तक होंगे शरदोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में 16 से 21 नवंबर तक होंगे शरदोत्सव
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। ग्रीष्म की विदाई और शरद के स्वागत में पौड़ी में इस वर्ष 16 से 21 नवंबर तक शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार शरदोत्सव में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
जिला सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों, पालिका सभासद, सांस्कृतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में शरदोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा के बाद तय किया गया कि छह दिनी शरदोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर रंगमंच, साज-सज्जा, मंच निर्माण, पुरस्कार वितरण समितियों का गठन किया गया है। इसके अलावा विभागों को शरदोत्सव में स्टाल लगाने को कहा गया है। डीएम ने शहरवासियों ने मेले में पूरा सहयोग देने की अपील की।
बैठक में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, सभासद विनोद बिष्ट, नीलम रावत, व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्साइं, राहत हुसैन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।