फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   15 schools in the area will remain closed until Wednesday.

Pauri News: बुधवार तक बंद रहेंगे क्षेत्र के 15 स्कूल

Mon, 18 May 2026 10:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 18 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
15 schools in the area will remain closed until Wednesday.

विज्ञापन

पौड़ी। विकासखंड के गुलदार प्रभावित कमंद गांव समेत आस पास के क्षेत्र के 15 स्कूलों में अब बुधवार तक अवकाश घोषित किया गया। बीते शुक्रवार को गांव में हुई गुलदार की घटना के बाद शनिवार से क्षेत्र के इन विद्यालयों में अवकाश है।
बीईओ मास्टर आदर्श ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजर अवकाश को दो दिन और बढ़ाया गया जिसमें प्रावि मरगदना, प्रावि व राउमावि बैंग्वाड़ी, प्रावि कलढुंग, राधाबल्लभपुरम, धनक, प्रावि व राउमावि चंदोलाराईं, प्रावि व राउमावि ढांढरी, प्रावि रेवड़ी, मल्ली, श्रीकोट, भिताईं व बमठी शामिल हैं। उन्होंने सभी स्कूलों में ऑनलाइन पठन पाठन के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

-------------
20 को दवा कारोबार बंद रहेगा
पौड़ी। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े उद्योगपतियों के प्रीडेटरी प्राइसिंग और जीएसआर अधिसूचना वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की। पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर देशभर में दवा कारोबार एक दिन के लिए बंद रखा जाएगा। बताया कि देशभर के लाखों दवा व्यापारी लंबे समय से औषधि व्यापार से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया जिससे मौजूदा परिस्थितियों में छोटे और मध्यम दवा कारोबारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। साथ ही पारंपरिक दवा वितरण व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ललित भट्ट, जिला महामंत्री सुधीर जुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed