{"_id":"5c9f9b23bdec2213ed0cc43f","slug":"141553963811-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों को कहीं करना पड़ा इंतजार, तो कहीं भूखे दे रहे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों को कहीं करना पड़ा इंतजार, तो कहीं भूखे दे रहे सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वरों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तो समय पर पहुंच गए, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी का करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं विभाग की लापरवाही के चलते वीडियो विंग टीम, लेखा व्यय एवं अनुवीक्षण टीम व एमसीएमसी टीम के सदस्य भूखे ही सेवाएं दे रहे हैं।
शनिवार को विकास भवन सभागार में लोकसभा निर्वाचन के माइक्रो आर्ब्जवरों की कार्यशाला का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में कार्मिकों को गंभीरता व सावधानी से अपने दायित्वों का पालन करना है। कार्मिक किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यशाला में आब्जर्वरों को ईवीएम, संचालन, मतदान, वीवीपैट, की जानकारी व रखरखाव का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं जिला पंचायत सभागार पौड़ी में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सेवाएं दे रहे वीडियो विंग टीम, एमसीएमसी टीम व लेखा व्यय एवं अनुवीक्षण टीम के 50 से अधिक निर्वाचन कार्मिक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें भोजन व्यवस्था नहीं दी जा रही है। इससे कार्मिकों में आक्रोश नजर आया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसके बरनवाल, डीडीओ वेद प्रकाश व डीएसटीओ निर्मल शाह आदि मौजूद थे।
कांग्रेस प्रत्याशी को भेजा नोटिस
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है। विभाग ने यह नोटिस कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के समर्थन में सोशल मीडिया पर बिना अनुमति पोस्ट किए जाने पर भेजा है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसके बरनवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के पक्ष में युवा कांग्रेस ने मतदान किए जाने के लिए बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसको लेकर प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस का सकारात्मक जवाब नहीं आने पर पोस्ट से जुड़ा खर्च कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में जोड़ लिया जाएगा।