{"_id":"5c854496bdec2213f932e510","slug":"141552237718-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिन्थैटिक कोट में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिन्थैटिक कोट में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय के कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ी अब सिंथेटिक कोर्ट पर अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। जिला खेल विभाग ने बैडमिंटन कोर्ट सिंथेटिक बना दिए हैं।
पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने इंडोर स्टेडियम के सिंथेटिक कोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल विभाग ने बैडमिंटन खिलाड़ियों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है, जिससे खिलाड़ियों के खेल में निखार आएगा। उन्होंने कहा कि टीटी के लिए भी जल्दी व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। बेनाम ने कहा कि लंबे समय से इंडोर स्टेडियम के शेष कोर्ट को हाईटैक बनाने की मांग खेल प्रेमी कर रहे थे, जिसे पूरा कर दिया गया है। इस दौरान खेल प्रेमियों ने पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का शॉल भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक माध्यमिक शिक्षा योगंबर नेगी, सभासद विक्रम सिंह रावत, यशोदा नेगी, सरस्वती प्रकाश, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश नेगी, खेल विभाग के कार्यालय अधीक्षक प्रजापति कुकरेती, रविंद्र यादव, मोनू व शिवम भंडारी आदि शामिल थे।