{"_id":"5c814a8fbdec22142d5e35af","slug":"141551977103-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सहायक खंड विकास अधिकारियों को मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सहायक खंड विकास अधिकारियों को मिली पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड के 15 सहायक खंड विकास अधिकारियों को होली पर्व से पहले पदोन्नति का तोहफा मिल गया है। सहायक खंड विकास अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विगत फरवरी माह में डीपीसी हुई थी। लोक सेवा आयोग की संस्तुति के बाद उत्तराखंड ग्रामीण विकास विभाग ने उन्हें खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर पदोन्नति दे दी है।
प्रदेश में खंड विकास अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण विकास आयुक्त कार्यालय पौड़ी की ओर से सहायक खंड विकास अधिकारियों की डीपीसी कराई गई। डीपीसी के बाद 15 सहायक खंड विकास अधिकारियों को पदोन्नति दे दी गई है। इनमें सहायक खंड विकास अधिकारी कीर्ति बल्लभ नेगी, दिनेश सती, हरसिंह मेहरा, बैजयंती प्रसाद खंडूड़ी, बिजेंद्र प्रसाद रिंगोड़ी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रघुनाथ सिंह नेगी, ख्यालीराम लोहनी, त्रिलोक सिंह भाकुनी, हरीश चंद्र जोशी, बालम सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र त्रिपाठी, मंगल चंद्र जोशी, नंदन मेहरा, दिनेश चंद्र जोशी शामिल हैं। अपर आयुक्त डा. आरएस पोखरिया ने बताया कि लोकसेवा आयोग की संस्तुति मिलने के बाद 15 सहायक खंड विकास अधिकारियों को पदोन्नति दे दी गई है, जिन्हें एक माह के भीतर नई तैनाती दे दी जाएगी। राज्य में खंड विकास अधिकारी के 95 पदों के सापेक्ष 66 सेवारत हैं। 15 नए खंड विकास अधिकारी मिलने से राज्य में खंड विकास अधिकारियों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। डा. पोखरिया ने बताया कि शेष रिक्त पदों का आयोग को अधियाचन भेजा गया है।
ईटीसी पौड़ी को मिली अधिकारी
पौड़ी। ईटीसी (प्रसार प्रशिक्षण केंद्र ) पौड़ी को एक नई अधिकारी मिल गई हैं। उत्तराखंड ग्रामीण विकास विभाग ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित गीता जोशी को ईटीसी पौड़ी में प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। वे मूल रुप से नैनीताल जनपद की रहने वाली हैं।