{"_id":"5a315c7c4f1c1b86698c15a1","slug":"141513184380-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांति मोर्चा ने जलाया सरकार पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांति मोर्चा ने जलाया सरकार पुतला
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को जबरन उठाने का पौड़ी में भी विरोध किया गया। बुधवार को गैरसैंण क्रांति मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद सरकार का पुतला जलाया।
गैरसैंण क्रांति मोर्चा के संयोजक नमन चंदोला के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नारेबाजी के बाद सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार गैरसैंण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का दमन कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं की करती तब तक पौड़ी में भी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। नारेबाजी व पुतला दहन में मनोज दुर्बी, वीरेंद्र सिंह रावत, भक्ति शाह व चंद्रमोहन मुंडेपी आदि शामिल रहे।