{"_id":"5a0096364f1c1bc8678b9a45","slug":"141509987894-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं विवाद में पुलिस ने दर्ज किए एएमए के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं विवाद में पुलिस ने दर्ज किए एएमए के बयान
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत कार्यालय में हुए हंगामे में सोमवार को पुलिस ने एएमए बीडी पांडे के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एएमए को सलाह दी कि वे अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
तीन नंवबर को जिला पंचायत कार्यालय में एएमए बीडी पांडे और जिला पंचायत सदस्य के पति हेमंत मोहन बिष्ट के बीच विवाद हो गया था। पांडे की तहरीर पर पौड़ी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार दोपहर विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने एएमए पांडे के बयान दर्ज किए औैर सलाह दी कि वे अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि घटनाएं रिकॉर्ड हो सकें। बहरहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मामले में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट ने डीएम को पत्र दिया है। बिष्ट ने एएमए पर आरोप लगाए हैं कि उनका व्यवहार सदस्यों के साथ अच्छा नहीं है। उन्होंने झूठा मामला दर्ज करवाने की भी बात कही है।