{"_id":"59fb53074f1c1b6e548ba5e2","slug":"141509643015-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से पिता की मौत, बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से पिता की मौत, बच्चे घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। कोट ब्लॉक के फलस्वाड़ी में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके दो बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चमना निवासी कमल किशोर बुधवार देर रात फलस्वाड़ी के मनसार मेले से अपनी निजी कार से बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच कटुलस्यूं के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार कमल किशोर (40), उनके बेटे ओजस (11) व रुद्रा तेजस (8) वाहन में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। साथ ही घायलों को खाई से निकालने का भी प्रयास किए। सूचना पर राजस्व पुलिस, पौड़ी कोतवाली पुलिस और 108 की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां कमल किशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बेटों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।