{"_id":"597e093b4f1c1bac048b48e7","slug":"141501432123-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसेवा से दूर भागती हैं कई बीमारियां: दुर्गेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसेवा से दूर भागती हैं कई बीमारियां: दुर्गेश
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ। कथावाचक दुर्गेश चमोली ने कहा कि हर व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए। गो सेवा करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनता है। साथ ही गो सेवा से कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
चंपेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गो कथा के अंतिम दिन रविवार को कथावाचक दुर्गेश चमोली ने गो महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पूरे सृष्टि की सुरक्षा केवल गाय मातृत्व की रक्षा से ही संभव है। हर व्यक्ति को अपने समय के अनुसार गोशाला में जाकर गायों की सेवा करनी चाहिए। इससे जहां व्यक्ति निरोग होगा, वहीं मानसिक रूप से भी संतुष्ट होगा। गो कथा के समापन के बाद मंदिर परिसर में हवन और भंडारा हुआ। गो कथा में धारकोट, शन्नु, मरखोला, शन्यु, पीपली, ताल, ऋषि, वलब्यो गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर बाबा शिव गिरी मंदिर समिति के सदस्य देव सिंह, धर्म सिंह, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, हिम्मत गुसाईं, संजय चमोली व संतोष चमोली आदि मौजूद रहे।