फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   137360 candidates will give board exam at 803 centers

803 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा देंगे 137360 परीक्षार्थी

Mon, 27 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
137360 candidates will give board exam at 803 centers
बोर्ड परीक्षा-2022 में गढ़वाल मंडल के 803 परीक्षा केंद्रों में 137360 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। गढ़वाल मंडल में बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा बोर्ड परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के जनपद पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून में बोर्ड परीक्षा के लिए 1,37,360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 72152 और इंटरमीडिएट में 65208 छात्र-छात्राएं हैं। मंडल में कुल 803 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 एकल व 777 मिश्रित परीक्षा केंद्र हैं। बोर्ड परीक्षा-2022 में गढ़वाल मंडल में 15 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समस्त परीक्षा केंद्रों में 69 संवेदनशील व 17 अति संवेदनशील केंद्र हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा में कुल 243229 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मंडल में 15 नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर जुटाए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। अपर निदेशक बिष्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed