{"_id":"62d5946ad4bd7f168c01c4de","slug":"132-teachers-left-promotion-due-to-dehradun-s-fascination-pauri-news-drn417576758","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के मोह में 132 शिक्षकों ने छोड़ी पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के मोह में 132 शिक्षकों ने छोड़ी पदोन्नति
विज्ञापन
उत्तराखंड में अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं बल्कि शिक्षक भी देहरादून का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। पौड़ी में बेसिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में 30 प्रतिशत शिक्षकों की विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया आयोजित की गई जिसमें देहरादून जिले के विद्यालयों में विकल्प नहीं मिलने पर 132 शिक्षकों ने पदोन्नति ही छोड़ दी है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा कि विभागीय पदोन्नति काउंसिलिंग में रिक्त पदों के सापेक्ष विकल्प भरने के बजाय शिक्षक देहरादून जिले में विकल्प खोजने में जुटे रहे।
पौड़ी में बेसिक शिक्षा के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक शिक्षा के सहायक अध्यापकों की माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक (एलटी) संवर्ग में 30 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 13 जुलाई को शुरू हुई थी। गढ़वाल मंडल में विभिन्न विषयों में सहायक अध्यापक (एलटी) के 295 पद रिक्त थे। काउंसिलिंग के बाद 163 शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिल गया है। विज्ञान विषय में रिक्त 48 पदो के सापेक्ष सभी पदों पर शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। इनमें छह ने प्रतीक्षा सूची के आधार पर विकल्प दिए हैं जबकि 132 शिक्षकों ने विकल्प में देहरादून जिले के विद्यालय नहीं होने पर पदोन्नति छोड़ दी।
अपर निदेशक ने पदोन्नत शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि बेसिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में 30 प्रतिशत शिक्षकों की विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कहा कि 132 शिक्षकों ने देहरादून जिले में पद के सापेक्ष विकल्प नहीं होने पर पदोन्नति नहीं ली। अपर निदेशक ने कहा कि पदोन्नति पाने वाले समस्त 163 शिक्षकों को नए तैनाती स्थल पर 15 दिनों के भीतर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एलटी के इन विषयों में मिली शिक्षकों को पदोन्नति
विषय रिक्त शिक्षकों की संख्या
हिंदी 53 24
अंग्रेजी 45 20
संस्कृत 06 06
गणित 43 26
विज्ञान 48 48
सामाजिक विज्ञान 16 05
कला 52 11
व्यायाम 27 16
वाणिज्य 05 02
कुल- 295 163