{"_id":"5b7c486542c792466408c2fa","slug":"131534871653-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरीवालों एवं किरायेदारों के सत्यापन के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरीवालों एवं किरायेदारों के सत्यापन के
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। फेरीवालों एवं किरायेदारों का सत्यापन न होने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने तहसीलदार एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को घंडियाल, कांसखेत, बनेख व कल्जीखाल में इन लोगों का तत्काल सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
घ्ंाडियाल, धारी, गठकोट और आसपास के गांवों के लोगों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा से मिलकर क्षेत्र में फेरीवालों एवं किराएदारों के सत्यापन की मांग की। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों द्वारा पहाड़ का शांत माहौल खराब किया जा रहा है। इस तरह के लोगों का सत्यापन न होने से क्षेत्र में अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में अक्सर छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। एसडीएम से मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन सिंह डांगी, प्रधान सुमन प्रकाश, नितिन पटवाल व जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।
पहाड़ में महिला अपराध पर हरकत में आई पुलिस
पहाड़ में महिला अपराध के मामलों पर पुलिस हरकत में आ गई है। पौड़ी कोतवाली पुलिस द्वारा हर रोज सुबह सात से नौ बजे तक श्रमिकों को कोतवाली लाने के बाद उनका सत्यापन किया जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने कहा कि पिछले दो दिन के भीतर 140 श्रमिकों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं 37 ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जिनके द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जिनके द्वारा किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया गया।