{"_id":"5a37f4f44f1c1b87698c26b8","slug":"131513616628-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक्स न लगाने पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक्स न लगाने पर जवाब तलब
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। चाकीसैण तहसील के सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक मशीनें नहीं लगाने पर जिलाधिकारी ने कार्यालयों के जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन में बायोमीट्रिक मशीनें नहीं लगाई गईं तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चाकीसैण तहसील के पैठाणी रेंज कार्यालय, पीएचसी, सीएचसी प्रौद्योगिकी संस्थान, राठ महाविद्यालय, कृषि इकाई, होम्योपैथिक चिकित्सालय, चाकीसैंण पशुपालन केंद्र, कृषि इकाई, जीआईसी गुलियारी, राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव और कस्तूरबा गांधी नवोदय विद्यालय त्रिपालीसैंण में बायोमीट्रिक मशीनें नहीं लगी हैं। डीएम ने सभी विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया है तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमीट्रिक व्यवस्था को हर हाल में सुचारु करें।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीन सभी कार्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाएं ताकि कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचें। उन्होंने कहा कि 15 दिन में बायोमीट्रिक नहीं लगती तो जिम्मेदारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।