{"_id":"5a2ac9c24f1c1b686a8b8461","slug":"131512753602-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी बचाओ संघर्ष आंदोलन में लाएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी बचाओ संघर्ष आंदोलन में लाएगी तेजी
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के धरने के 25वें दिन प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की गई। पूर्व सभासद संगीता रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि समिति आंदोलन को तेेज करेगी। घर-घर जाकर शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा ताकि आंदोलन की लहर दौड़े पड़े।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति को बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद उनियाल ने कहा कि मंडलीय अधिकारी देहरादून में डेरा जमाए हुए हैं। इससे जिले का विकास कार्य सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। आंदोलनकारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन को पौड़ी तैयार है। शासन-प्रशासन शीघ्र निर्णय नहीं लेगा तो आंदोलन उग्र होगा। कर्मचारी संगठन के पूर्व पदाधिकारी केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि प्रशासन धरने की अनदेखी कर रहा है। जरूरत पड़ी तो लोग अनशन भी करेंगे। धरने में नमन चंदोला, चंद्र मोहन मुंडेपी, दीपक रावत, रघुवीर सिंह रावत, सत्य प्रसाद धस्माना, मुकेश जोशी, गिरीश बड़थ्वाल, भगवान सिंह टम्टा, जगमोहन सिंह नेगी, मुकेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, धनश्याम सिंह व लक्ष्मण सिंह आदि बैठे।