{"_id":"59fdf3244f1c1bd1408b492d","slug":"131509815076-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद मार्च में जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद मार्च में जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन (सीटू से संबद्ध) जिला इकाई ने 11 नवंबर को संसद मार्च में शामिल होने का निर्णय लिया है। शनिवार को संगठन की बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच कार्यकत्री मार्च में शामिल होंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष विजया नवानी की अध्यक्षता में जिला पंचायत परिसर में बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने न्यूनतम वेतनमान 18,000 रुपये किए जाने की मांग को लेकर लंबे समय सेे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलनरत हैं, लेकिन मानदेय नहीं बढ़ा। इसके उलट जून से अब तक उन्हें मानदेय तक नहीं मिल रहा है। बैठक में बताया गया कि सीटू 11 नवंबर को दिल्ली संसद मार्च करेगा। मार्च में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी भाग लेंगी। जिले के प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच कार्यकत्रियां रैली के लिए 10 नवंबर को रवाना होंगी। बैठक में शिखा कोहली, लाजवंती देवी, नीमा रावत व सुशीला रावत आदि मौजूद रहे।