{"_id":"59fca2974f1c1bdb538bab33","slug":"131509728919-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण महिलाओं के थड़िया-चौफला नृत्य में झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण महिलाओं के थड़िया-चौफला नृत्य में झूमे लोग
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। गगवाडस्यूं देवलेश्वर मंदिर परिसर में सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में परंपरागत वेशभूषा में पहुंची महिलाओं के थड़िया-चौफुला नृत्य पर लोग जमकर झूमे। मंदिर समिति ने कलाकारों और क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया।
सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोडी समिति की ओर से गगवाडस्यूं के बलोडी स्थित देवलेश्वर महादेव मंदिर में थडिया-चौफुला नृत्य का आयोजन हुआ। नृत्य में बलोडी, वणगांव, बौंसरी, वुडोली, चमलयाखाल, गहड़, गुमाई, ननकोट, संपुर, थपलियाल गांव, उज्याड़ी व तमलाग गांव की महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। मेले में धर्मवीर कोहली, महिताब सिंह, शिव सिंह भंडारी व नीति प्रकाश बड़थ्वाल को सम्मानित किया गया। मंदिर समिति की ओर से हास्य कलाकार घनानंद को हास्य के क्षेत्र में सम्मानित करने की घोषणा की गई। मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, कोट ब्लाक के प्रमुख सुनील लिंगवाल आदि मौजूद रहे। समिति के सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल ने कहा कि अगले साल मेले को और अधिक भव्य बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाचरण बड़थ्वाल ने किया।