{"_id":"59f367334f1c1bda538b9631","slug":"131509123891-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ देहरादून व हरिद्वार से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ देहरादून व हरिद्वार से जवाब-तलब
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी।
शिक्षा विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में देहरादून और हरिद्वार के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों (एबीईओ) की गैैरहाजिरी पर अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल (प्राथमिक) ने उक्त दोनों जिलों के डीईओ का जवाब-तलब किया है। इसके अलावा, बैठक में एबीईओ को निर्देश दिए गए कि कार्यालय और विद्यालयों का बोर्ड संस्कृत में लिखवाएं।
अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल (प्राथमिक) एसपी खाली ने शुक्रवार को सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों (एबीईओ) की बैठक ली। बैठक में 25 बिंदुओं की समीक्षा की गई। हरिद्वार जिले की समीक्षा में मात्र एबीईओ भगवानपुर ही उपस्थित रहे, जबकि देहरादून जिले से एक भी एबीईओ बैठक में नहीं पहुंचा था। खाली ने कहा कि शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्गत अंग्रेजी के 75 शब्दों का चार्ट बनाकर प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में चस्पा करना था। समीक्षा में सामने आया कि निदेशालय से प्राप्त चार्ट में कई खामियां हैं। इनमें सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक स्कूल में छात्र और अध्यापकों का विवरण चस्पा होना चाहिए। बैठक में एबीईओ को रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन कई एबीईओ ने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। खाली ने हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण को गंभीरता से ले। डीईओ (बेसिक) केएस रावत ने बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी जिले के एबीईओ मौजूद रहे।