फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मतदाता जागरूता अभियान में आंगनबाड़ी कार्यत्री की महत्वपूर्ण भूमिका

मतदाता जागरूता अभियान में आंगनबाड़ी कार्यत्री की महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 31 Mar 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूता अभियान में आंगनबाड़ी कार्यत्री की महत्वपूर्ण भूमिका
श्रीनगर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल महाभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर कीर्तिनगर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की कई, जिसमें विभिन्न ग्रामपंचायतों से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मतदाताओं से बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना का परिसर कीर्तिनगर में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में रैतासी, राड़ागाढ, जखेड़, कुलेडी, ग्वाड़, कांडी, रिंगोलगांव, बैजवाड़ी, थातीडागर, कोठार, गोदी, कुरोली व गवाणा आदि ग्रामपंचायतों से पहुंची करीब 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर सरस्वती भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लोक सभा चुनाव में निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा। उन्होंनेे कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव की एक जागरूक समाजसेवी है। इसलिए इस जागरूकता अभियान के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। वह खुद जागरूक होने के साथ ही गांव की हर महिला व बेटी को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमारा एक वोट देश के विकास की दिशा व दशा तय करता है। वरिष्ठ सहायक मीना चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही गांव में जिन मतदाताओं का नाम किसी कारण वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पाया है उनको अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने के लिए कहा गया। गोष्ठी में प्रकाशी देवी, बीना देवी, संगीता, पिंकी, रोशनी, सीता, विजयलक्ष्मी, मंजू उनियाल, माहेश्वरी, सुलोचना, उषा, सुनीता, देवेश्वरी, संतोषी, शांति व लक्ष्मण सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed