{"_id":"5c83e505bdec22143439bbcc","slug":"121552147717-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक नहीं होगा यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक नहीं होगा यातायात बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में सुबह साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे के बीच एक घंटे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित करने वाला काम नहीं किया जाएगा। छात्र नेताओं की ओर से ऑफिस और स्कूल जाने के वक्त काम बंद रखने की मांग उठाए जाने पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यह निर्णय लिया है।
शनिवार को जय हो छात्र संगठन के सदस्यों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण/सुधारीकरण कार्य चल रहा है। इससे धूल उड़ रही है। यदि यही स्थिति रही, तो आने वाले दिनों में लोग बीमार होने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि काम के चलते जाम लग जाता है, यदि सुबह 8 से साढ़े 9 बजे तक को रोका जाए, तो स्कूल व ऑफिस जाने वाले समय पर पहुंच जाएंगे। इन दिनों हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा भी हो रही है। इससे छात्रों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
वार्ता में प्रदीप पंवार, अमित प्रदाली, आयुष मियां, अंकित रावत, प्रवीण तिवारी, समीर राणा, केवल्य कुनाल बिष्ट, अखिल और अखिलेश आदि शामिल थे।
सुबह साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे तक हाईवे पर ऐसा काम नहीं किया जाएगा, जिससे यातायात बाधित हो। बाकी काम ठेकेदार करता रहेगा। मिट्टी गीली रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मनोज बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर