{"_id":"5a315c814f1c1b7a548c2d52","slug":"121513184385-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलिंग मशीन का उपयोग न करने पर मदिरा की दुकानों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलिंग मशीन का उपयोग न करने पर मदिरा की दुकानों का चालान
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पौड़ी में शराब की दुकानों में बिलिंग मशीनें तो लगीं, लेकिन अभी तक मशीनों से एक भी बिल नहीं काटा गया। जिलाधिकारी सुशील कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले की 34 शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बिलिंग मशीन चालू न किए जाने पर प्रत्येक दुकान का चालान किया गया।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने आबकारी विभाग को जिले में ओवर रेटिंग रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम के निर्देशों पर जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने जिले की 34 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि शराब की दुकानों के संचालक बिलिंग मशीन का उपयोग नहीं कर रहे हैं। सबसे अधिक पौड़ी की दुकान की शिकायत दर्ज हुई। बताया गया कि इस दुकान में ओवर रेट पर लगातार शराब बेची जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि दुकानों में बिलिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। विभाग ने दुकानों के पांच-पांच हजार के चालान काटने के साथ ही सख्त हिदायत दी है कि बिल देकर ही शराब बेचें।