{"_id":"5a2acab54f1c1b7a548c1cfd","slug":"121512753845-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाजारों में कूड़ा उठाएंगे बैटरी चालित वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाजारों में कूड़ा उठाएंगे बैटरी चालित वाहन
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। आखिर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान तलाश लिया है। जिले में आठ जगहों पर बैटरी चालित मशीनों से कूड़ा उठाया जाएगा। पहले चरण में जिले में आठ जगहों पर यह प्रयोग किया जा रहा है। इस पर करीब 88 लाख रुपये खर्च होंगे।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि यहां कूड़ेदान तक नहीं लगाए गए। लंबे समय से इसे लेकर प्रशासन पर हमेशा तंज कसे जाते रहे हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने इसकी योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गड्डे तैयार किए जाएंगे। जैविक कूड़े के लिए बाजारों के आसपास गड्डे किए जाएंगे। गड्डो में जैविक खाद तैयार की जाएगी। अजैविक कूड़ा मशीन के जरिए काटा जाएगा और उसे रिसाइकिल कर बाजारों में बेच दिया जाएगा।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिला पंचायत, पंचायती राज व स्वजल को इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है। योजना पर कुल 88 लाख रुपये व्यय होंगे। पहले चरण में जिले में आठ जगहों को चयनित कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि पवित्र शिवधाम नीलकंठ से योजना की शुरुआत की जाएगी। डीएम ने जिला पंचायत, स्वजल व पंचायती राज विभाग को इस बारे में शुक्रवार को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।