{"_id":"5a1c46864f1c1bd1408b97d5","slug":"121511802502-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडी ने कलेक्ट्रेट के सामने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडी ने कलेक्ट्रेट के सामने शुरू की भूख हड़ताल
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में वित्तीय अनियमितताओं व रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यूकेडी ने कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि जब तक अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे।
जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा करीब तीन महीने से आंदोलनरत है। क्रांति मोर्चा को समर्थन देते हुए सोमवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन आरंभ दिया है। धरना स्थल पर हुई बैठक में यूकेडी जिलाध्यक्ष ने कहा कालेज भ्रष्टाचार में डूबा है। कुल सचिव की डिग्रियां तक फर्जी हैं। कैंटीन घोटाला, प्रेक्षागृह घोटाला समेत अन्य करोड़ों रुपये के घोटालों को कालेज अंजाम दे चुका है। धरनास्थल पर हुई बैठक को क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, मुरारी नौडियाल, प्रकाश काला, रमेश राणा, संदीप बड़थ्वाल, धर्मेंद्र कठैत, देवेश उनियाल, भास्कर बहुगुणा व भरत सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया। तय किया गया कि तब तक अनशन जारी रहेगा, जब तक कालेज के दोषियों को सजा नहीं हो जाती।