{"_id":"59f4bba94f1c1b98678b7f2b","slug":"121509211049-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों में दस हेक्टेयर भूमि पर खेती करें विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों में दस हेक्टेयर भूमि पर खेती करें विभाग
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी ने उद्यान और कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विकास खंड में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती करें। खेती का प्रदर्शन भी करें ताकि ग्रामीणों को अध्याधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी मिल सके।
विकास भवन सभागार में डीएम सुशील कुमार की अध्यक्षता में कृषि और उद्यान से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विभागों ने वर्ष 2017 में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही काश्तकारों को मिलने वाले लाभ पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि फल उत्पादन, डेयरी, पशुपालन और बे-मौसमी सब्जी उत्पादन अत्यंत लाभकारी हैं। काश्तकारों को इस दिशा में प्रेरित करें। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ऋण समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
उद्यान विभाग को निर्देश दिए गए कि अखरोट, कीवी, आडू और अनार के उत्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाएं। काश्तकारों को पुष्प से लेकर फल पकने तक पौधों की हिफाजत की जानकारी दें। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि कोदा, झंगोरा, चौलाई, गहत, मसूर के बेहतर उत्पादन के लिए काश्तकारों को कीटनाशक उपलब्ध करवाएं ताकि अच्छी पैदावार हो। पशुपालन विभाग को अच्छी नस्ल की गाय, भेड़, बकरी पालन के लिए काश्तकारों को प्रेरित करने निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, डीडीओ वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा, उप परियोजना निदेशक सुनील कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, डीईओ माध्यमिक हरे राम यादव मौजूद रहे।