फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   12 characters of Ramlila will be selected from 19

Pauri News: 19 में से चुने जाएंगे रामलीला के 12 पात्र

Mon, 03 Aug 2026 04:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
12 characters of Ramlila will be selected from 19
श्रीनगर। ऐतिहासिक आदर्श रामलीला के 130वें मंचन के लिए आयोजित ऑडिशन हो गए हैं। चयन प्रक्रिया में कुल 60 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पात्रों के अभिनय के लिए 15 महिलाओं और चार पुरुषों समेत कुल 19 कलाकारों को रिहर्सल के लिए चुना गया है। इनमें से अंतिम रूप से 12 कलाकारों का चयन किया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि पात्रों के लिए चुनी गई महिलाओं में कुछ पिछले वर्ष की अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं। मंगलवार से रिहर्सल शुरू कर दी जाएगी। अभिनय, संवाद अदायगी और मंचीय प्रदर्शन के आधार पर छंटनी के बाद पात्रों का अंतिम चयन होगा। ऑडिशन में दो प्रतिभागियों का पार्श्व गायन, दो युवाओं का ढोलक वादन और एक बालक का बांसुरी वादन के लिए चयन किया गया। समिति का कहना है कि इस बार कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिहर्सल के बाद पात्रों की जिम्मेदारी तय कर 130वें मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed