{"_id":"5b7eea7342c792465942fd80","slug":"11535044211-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी नहीं लगा राजस्व पुलिस के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोपी नहीं लगा राजस्व पुलिस के हाथ
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पाबौ विकासखंड में बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद भी राजस्व पुलिस के हाथ नहीं लगा। उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि मामले में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
पाबौ विकासखंड में फेरी लगाने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर बालिका से रास्ता पूछने के बहाने उसका हाथ खींचकर उससे छेड़छाड़ का आरोप है। आरोपी की बीते दिनों स्थानीय लोगों ने न सिर्फ धुनाई की, बल्कि उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे क्षेत्र में घुमाया, लेकिन आरोपी पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बावजूद अब तक राजस्व पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने कहा कि आरोपी घटना के बाद से कहां गया, इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं इस प्रकरण में स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा बाहर से आए लोगों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि छोटे-मोटे काम धंधों के लिए क्षेत्र में आने वाले लोगों द्वारा इस तरह की घटनाएं की जा रही हैं।