{"_id":"5b7d973842c79246480306f6","slug":"11534957368-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में दीप्ति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में दीप्ति ने मारी बाजी
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़ ज्योति सांस्कृतिक कला मंच पौड़ी की ओर से रामलीला मैदान में गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीप्ति नेगी प्रथम, आरुषी रावत द्वितीय और प्राची कोटियाल तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अर्जुन गोदियाल पहले, प्रखर गुर्साइं दूसरे और इशिका तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि सभासद नीलम रावत ने कहा कि बोली भाषा एवं संस्कृति के बढ़ावे के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। जनता इंटर कालेज परसूंडाखाल के प्रिंसिपल विमल सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्म मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता के निर्णायकों में त्रिभुवन उनियाल, महेशानंद, कमल किशोर रावत, धर्मेश सागर शामिल रहे। संचालन अदिति बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम में सुदर्शन सिंह, भरत सिंह, विपुल चंदोला, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह नेगी और राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।