{"_id":"5a315c834f1c1b0d698c1c6f","slug":"11513184387-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ ने लगाया भर्ती में अनियमितता का आरोप, कुलपति से नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ ने लगाया भर्ती में अनियमितता का आरोप, कुलपति से नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीजीआर कैंपस पौड़ी में आउस सोर्सिंग से की जा रही नियुक्तियों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस संबंध में छात्र संगठन ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति को ज्ञापन भेज कर नियुक्तियां रद्द करने की मांग की है।
छात्र संघ संगठन के सचिव आकाश रावत व एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मोहित सिंह ने बताया कि बीजीआर कैंपस पौड़ी में वर्तमान में पुस्तकालय सहित विभिन्न विभागों में 16 नियुक्तियां गलत तरीके से की गई हैं। इन नियुक्तियों की पूर्व में किसी प्रकार की सूचना व साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। छात्र संगठन ने पूर्व में आउटसोर्स से की गई नियुक्तियों को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति को भी ज्ञापन प्रेषित किया है। छात्र संगठन ने मांग की है कि नियुक्तियों की पहले सूचना दी जाए और उसमें पौड़ी के युवाओं का वरीयता दी जाए। वहीं दूसरी ओर हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीजीआर कैंपस पौड़ी के निदेशक डा. अनूप डोबरियाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में पद खाली हैं। पूर्व में करीब 22 पदों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी से मांग की गई थी। इसके सापेक्ष आउटसोर्स के जरिए 16 पद भरे गए हैं। इनमें 10 ग्रुप सी और 6 पद फोर्थ क्लास में भरे गए हैं। भर्तियों में किसी प्रकार की अनियमितताएं नहीं हैं। शैक्षिक और तकनीकी योग्यता के आधार पर ही पद भरे गए हैं।