{"_id":"5a2d64614f1c1bee688c0d86","slug":"11512924257-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरबीन से पौड़ी के बेहद करीब आज जाएगा हिमालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरबीन से पौड़ी के बेहद करीब आज जाएगा हिमालय
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। कंडोलिया में करीब छह साल पहले नगर पालिका की ओर से हिमालय को नजदीक से देखने के लिए स्थापित की गई फ्रांस मेड दूरबीन सोमवार से आम लोगों के चालू हो जाएगी। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने कहा कि निर्धारित शुल्क देकर कोई भी व्यक्ति इस दूरबीन से हिमालय के नजारे देख सकता है।
पौड़ी से हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला के दीदार होते हैं। सुबह से शाम तक सूरज की रोशनी में हिमालय कई रंगों में नजर आता है। कंडोलिया में स्थापित दूरबीन से चौखंबा, बंदरपूंछ, त्रिशूल, स्वर्गारोहणी, सुमेरू पर्वत, नंदा देवी, केदारनाथ पर्वत, हाथी पर्वत, नीलकंठ, सतोपंथ, खर्काकुंड, गंगोत्री 1,2,3, कालानाग पर्वत श्रृंखलाओं के नजदीक से दीदार हो सकेंगे।
यह दूरबीन तीन साल से बंद थी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की कोशिश पर दूरबीन एक बार फिर पर्यटकों और हिमालय को नजदीक से देखने की ख्वाहिश रखने वालों की इच्छा पूरी करेगी।