{"_id":"59ff41084f1c1b65548bb2b0","slug":"11509900552-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण पर विहिप ने जाहिर की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण पर विहिप ने जाहिर की चिंता
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त अभ्यास वर्ग में हिंदुओं पर बढ़ते अपराध और धर्मांतरण पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
रविवार को बदरीनाथ धर्मशाला में विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त अभ्यास वर्ग में बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक अनिल ने कहा कि देश में हिंदुओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे देश में एक षड्यंत्र के तहत हिंदू मान्यताओं को भी समाप्त करने की कोशिश हो रही हैं। विहिप के विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल और गो-रक्षा प्रमुख सोम नैथानी ने गो हत्या और धर्मांतरण पर पैनी नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही कार्यकर्ता पूरी ताकत से इसका विरोध करें। बैठक में सुनील रावत को विहिप का नगर अध्यक्ष और अजय कुकरेती को नगर मंत्री मनोनीत किया गया जबकि सोनू और विनय को बजरंग दल के नगर संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, जिला मंत्री मातंग मलासी, कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद चतुर्वेदी, आमोद नैथानी, कुसुम चमोली, संजय कुकरेती, राकेश गौड़, अरविंद नेगी, संदीप नेगी मौजूद रहे।