फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सीएम के ओएसडी ने सुनी दो सौ से अधिक समस्याएं

सीएम के ओएसडी ने सुनी दो सौ से अधिक समस्याएं

Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सीएम के ओएसडी ने सुनी दो सौ से अधिक समस्याएं

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी(ओएसडी) उर्बादत्त भट्ट ने भाजपा कार्यालय में जनसमस्याओं से जुड़ी दो सौ से अधिक समस्याएं सुनी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल मुख्यालय की समस्याओं, पौड़ी से विभिन्न मंडल स्तरीय दफ्तरों के शिफ्ट होने और मंडलीय अधिकारियों के आमतौर पर यहां न बैठने की बात भी ओएसडी के समक्ष रखी।

शुक्रवार को पौड़ी में सीएम के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट ने जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। जिला स्तरीय समस्याओं के निस्तारण को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिए गए। ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट ने कहा कि लोग समस्याओं को लेकर भी देहरादून की दौड़ लगाते हैं। मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर समस्या सुनने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में जिलों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन लता ध्यानी, राजकुमार पोरी, सांसद प्रतिनिधि राकेश रूडोला, निवर्तमान जिला महामंत्री नीरज पांथरी, भारत रावत, कृष्ण मोहन तड़ियाल, संजय बलूनी, राजेंद्र सिंह रावत, भारत रावत, सुषमा रावत, दिगंबर नेगी, ओपी जुगरान, बीरा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed