{"_id":"66f690170d351645010859f4","slug":"1124-roads-were-damaged-in-four-districts-this-year-due-to-rain-and-disaster-pauri-news-c-5-1-gkp1010-511397-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बारिश व आपदा से इस साल चार जिलों में 1124 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बारिश व आपदा से इस साल चार जिलों में 1124 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के चार जिलों में 1100 से अधिक सड़कें इस साल बारिश व आपदा की भेंट चढ़ गईं। जिसमें 900 से अधिक सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुईं। लोनिवि को इन सड़कों को फिर से बनाने व मरम्मत आदि के लिए करीब 57 करोड़ से अधिक के बजट की दरकार है। लोनिवि की रिपोर्ट खुद इसकी पुष्टि कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक नुकसान टिहरी व चमोली जिलों को हुआ। हालांकि लोनिवि ने मंडल में एक हजार से अधिक सड़कों को यातायात के लिए खोल दिए हैं।मंडल मुख्यालय स्थित लोनिवि मुख्य अभियंता दफ्तर ने पौड़ी, चमोली, रूद्रप्रयाग व टिहरी जिलों में बारिश व आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल मंडल के इन चार जिलों में इस साल कुल 1124 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं। जिसमें सड़कों को फिर से बनाने में सर्वाधिक टिहरी को सबसे अधिक 29 करोड़ व चमोली को 15 करोड़ के भारी भरकम बजट की दरकार है।
पौड़ी में सर्वाधिक सड़कें क्षतिग्रस्त तो हुई लेकिन नुकसान सबसे कम हुआ। क्षतिग्रस्त सड़कों में राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला मार्ग व ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। वहीं गढ़वाल मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 975 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं। इसमें भी सर्वाधिक नुकसान टिहरी व पौड़ी जबकि सबसे कम रूद्रप्रयाग में हुई। हालांकि लोनिवि ने अभी तक 1087 सड़कों को यातायात के लिए सुचारु कर दिया है।
इन चार जिलों में 21 पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें जिला व ग्रामीण क्षेत्रों के पुल शामिल हैं। बारिश से चमोली में सात पुलों को नुकसान हुआ। टिहरी में छह, पौड़ी में पांच व रूद्रप्रयाग में तीन पुल शामिल हैं।
विज्ञापन
किस जिले में कितना नुकसान
बारिश व आपदा से टिहरी जिले में 385 सड़कों को 29.21 करोड़ व चमोली में 135 सड़कों को 15.81 करोड़ की क्षति पहुंची। पौड़ी में सर्वाधिक 485 सड़कों को कुल 2.99 करोड़ जबकि रूद्रप्रयाग में 112 सड़कों को 9.38 करोड़ का नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट की मानें तो इन जिलों में 1087 सड़कों को खोलने के लिए 11.90 करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है।
किस जिले की ग्रामीण सड़कों को कितना नुकसान
टिहरी जिले में 328 सड़कों को सर्वाधिक 16.92 करोड़ का नुकसान हुआ। चमोली की 108 सड़कों को 7.52 करोड़, रुद्रप्रयाग की 95 सड़कों को 6.67 करोड़, जबकि पौड़ी जिले की 444 ग्रामीण सड़कों को 10 लाख का नुकसान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार 975 सड़कों को 31.22 करोड़ की क्षति पहुंची। जबकि 932 सड़कें खोलने में 7.21 करोड़ खर्च हुए।
क्या कहते हैं अफसर
सभी चार जिलों में अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद कुछ सड़कें और क्षतिग्रस्त हुईं हैं। जिन्हें जल्द खोल दिया जाएगा। हालांकि यात्रा रूट पर पूरी तरह से बह चुकी सड़कों को फिर से बनाने में कुछ समय लगेगा। - राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता लोनिवि, गढ़वाल मंडल