{"_id":"5b7c486b42c79246764168f1","slug":"111534871659-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में कूड़े की समस्या पर फूटा महिलाओ का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में कूड़े की समस्या पर फूटा महिलाओ का गुस्सा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। श्रीनगर रोड स्थित चोपड़ा गदेरे में कूड़ा फेंकने पर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर समस्या का निस्तारण न हुआ तो इसके विरोध में सड़क पर जाम लगाया जाएगा।
डीएम कार्यालय परिसर में एकत्र हुई महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर कूड़े के ढेर हैं। इससे क्षेत्र के लोगों के बीमार होने का खतरा बना है। कूड़ा फेंके जाने से कई बार इसमें भोजन की तलाश में बंदर भी क्षेत्र में आ रहे हैं। जो कुछ बच्चों को काट चुके हैं। प्रदर्शनकारियों में रेखा ममगाईं, अनीता भारती, विकेश्वरी कोहली, सुमनलता ध्यानी, अनिल ममगाईं, पिंकी नेगी, कांति डोभाल, ऊषा देवी, रंजिता बहुगुणा, संतोषी बहुगुणा, ऊषा, अनिता देवी, विजेश्वरी देवी, संगीता, रीना, आरती रावत, प्रमोद व मनीराम आदि शामिल रहे।