{"_id":"5a92efe44f1c1b641f8b7b28","slug":"111519579108-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल इलेवन ए ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल इलेवन ए ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। खेलो इंडिया के तहत आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में गढ़वाल इलेवन ए ने गढ़वाल इलेवन बी को 2-0 मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
रविवार को कंडोलिया मैदान पर फुटबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गढ़वाल इलेवन ए और गढ़वाल इलेवन के बीच खेला गया। गढ़वाल इलेवन ए की ओर से पहले हाफ में मोहित रावत ने 27वें मिनट में और शशांक ने 35वें मिनट में गोल दागा। गढ़वाल इलेवन बी के खिलाड़ी पूरे मैच में गोल के लिए जूझते नजर आए। अंत में गढ़वाल इलेवन ए ने 2-0 से खिताब अपने नाम किया। इस फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज 15 फरवरी को हुआ था।
समापन पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक मुकेश कोली ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विधायक ने कंडोलिया मैदान पर महिला शौचालय निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रमुख संतोषी रावत, ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल पटवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विमल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणेश नेगी, व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र रावत, अनूप देवरानी व लक्ष्मण सिंह नेगी आदि शामिल रहे।