{"_id":"5a2d64544f1c1b79548c297d","slug":"111512924244-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर डीएम सख्त, पालिका ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर डीएम सख्त, पालिका ने शुरू की कार्रवाई
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करके बैठे व्यवसायियों को पालिका ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटा लें अन्यथा पालिका जबरन कार्रवाई अमल में लाएगी। पालिका ने ऐसे व्यापारियों को नोटिस देने की भी तैयारी कर रही है।
पौड़ी में प्रवेश धारा रोड से एजेंसी चौकतक अतिक्रमण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। पालिका ने पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, लेकिन एक दिन हो-हल्ले के साथ अतिक्रमण तो हटाया गया, लेकिन दो दिन बाद ढाक के तीन पात ही नजर आए। इस पर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने नगर पालिका केे निर्देेश दिए हैं कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाए और अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूले।
डीएम के आदेश पर शनिवार को एसडीएम केएस नेगी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद शर्मा ने बस अड्डे, धारा रोड से एजेंसी चौक तक मुआयना किया। प्रशासन और पालिका की इस कार्यवाही के बाद अब अतिक्रमण चिह्नीकरण कर व्यापारियों की सूची पालिका ने तैयार की है। पालिका ने चेतावनी दी है और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं और इस क्रम में अब पालिका सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें सजा रहे व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। चेतावनी दे दी गई और यदि चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो कड़ी कार्रवाई होगी। - विनोद शाह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी।