{"_id":"5c741b72bdec224ca3491ca9","slug":"101551113074-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से थमेगा पलायन: गर्ब्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से थमेगा पलायन: गर्ब्याल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी ने जिला जलागम समन्वय समिति की समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों ने जनपद में ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी के सामने रखी। डीएम ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाए जाने के निर्देश दिए।
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जिला जलागम समन्वय समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि पलायन पर अंकुश लगाने के लिए धरातल पर ठोस कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने उप परियोजना निदेशक जलागम को योजनाओं के स्वरूप को आकार देने में किसानों के सुझावों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संबंधित विभाग एवं वन पंचायत के साथ संयुक्त निरीक्षण कर चारा एवं नेपियर ग्रास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों का समूह बनाकर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं आधुनिक तकनीकी को साझा करते हुए जागरूक करने को कहा। उप परियोजना निदेशक जलागम अखिलेश तिवारी ने बताया कि जनपद में 175 राजस्व गांव, 62 ग्राम पंचायतों में जलागम परियोजना काम कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह रावत, सीडीओ दीप्ति सिंह, डा. एसके सिंह, ईई राजीव रंजन, प्रभुदयाल ढौंडियाल, उमेश रावत, पूनम चैहान व हिमानी आदि मौजूद थे।