{"_id":"5a92efe74f1c1bb5568b5e04","slug":"101519579111-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़का वादक भक्ति शाह के इलाज का खर्च उठाएंगे मुकेश कोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़का वादक भक्ति शाह के इलाज का खर्च उठाएंगे मुकेश कोली
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विधायक मुकेश कोली ने संस्कृत कर्मी (हुड़का वादक) भक्ति शाह के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। भक्ति लाल शाह लंबे समय से फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण अश्वस्थ चल रहे हैं। उनका अब दिल्ली एम्स में इलाज होना है। विधायक मोहल्ला बैठक के तहत पौड़ी गांव पहुंचे विधायक मुकेश कोली ने भक्ति लाल शाह से मिलकर उन्हें इलाज का आश्वासन दिया।
विधायक मुकेश कोली ने रविवार को तिमली, पौड़ी गांव और न्यू आदर्श विहार कॉलोनी में मोहल्ला बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं। तिमली गांव में ग्रामीणों ने रास्तों की मरम्मतीकरण, साफ सफाई, मंदिर के सुंदरीकरण के साथ ही बिजली व पानी की समस्याएं बताईं। इस पर विधायक मुकेश कोली ने पौड़ी तिमली पैदल मार्ग का मरम्मतीकरण और मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो-दो लाख रुपये, रास्तों की झाड़ियां काटने और महिला मंगल दल को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। पौड़ी गांव के ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण की मांग की। इसके लिए विधायक ने 15 लाख देने की घोषणा की। न्यू आदर्श विहार कॉलोनी के लोगों ने बिजली, पानी और रास्तों की समस्याएं उठाईं। इस पर विधायक ने समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।
बैैैठक में कार्यक्रम संयोजक जगत किशोर बड़थ्वाल, राजेंद्र सिंह, विमल वर्मा, सुषमा रावत, मधु खुगशाल, सुमनलता, कमला रावत, संगीता, रेखा, सुषमा भंडारी, उमा देवी व शैलेंद्र नौटियाल आदि उपस्थित रहे।